सीधी शहर से लगे ग्राम देव घटा में पारिवारिक विवाद में हुई युवक की हत्या

सीधी : धर्मेन्द्र : 26 जून को सीधी शहर से लेकर ग्राम देवघटा में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या हो गई बताया गया कि एक ही परिवार के दो भाइयों और उनके बच्चों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आज सुबह से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हो रहा था मामला जिला कोतवाली तक भी पहुंचा था लेकिन उसके बाद दोपहर को फिर से गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया विवाद के दौरान विपिन सिंह उर्फ रवि नाम के युवक की उसी के सगे परिजनों ने उसकी हत्या कर दी बताया गया कि मृतक युवक अपने मां-बाप की इकलौती संतान था घटना के बाद मृतक युवक को उसके परिजन जिला अस्पताल सीधी लेकर आए जहां पर डाक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि की मामले की जानकारी मिलते ही जिला कोतवाली के नगर निरीक्षक शेषमणि पटेल ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से चर्चा की और जानकारी हासिल की उन्होंने मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे जिसके बाद नगर निरीक्षक ने मृतक के परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मनाने की कोशिश की और महान मनोहर का दौर चलता रहा वहीं दूसरी तरफ इस घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पोलियो को रवाना कर दिया है खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई थी पारिवारिक विवाद में ग्राम देवड़ा में हुई इस घटना के बाद लोग सकते में है लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि बेवजह कि इस विवाद में एक ही परिवार के एक युवक की जान चली गई और दूसरा परिवार अब जेल भोगेगा । एन टीवी India news के लिए धर्मेंद्र की रिपोर्ट
