नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में रितिका चयनित

0 299
Main Ad1

कृतिका: सीधी  

सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल सीधी की छात्रा कुमारी रितिका सिंह का चयन नवोदय विद्यालय चुरहट के लिए किया गया है।  विदित हो कि रितिका सिंह  पनवार (नवगवां टोला) निवासी मुनींद्र सिंह चौहान के सुपुत्र प्रदीप सिंह चौहान तथा माता रुचिका सिंह की सुपुत्री है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रितिका प्रारंभ से ही होनहार छात्रा रही हैं और इस परीक्षा की तैयारी हेतु उनके सम्बन्धी वीरेंद्र सिंह बघेल उत्कृष्ट विद्यालय सीधी का भी समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा है जो नवोदय विद्यालय चुरहट में अपनी सेवाएं पूर्व में दे चुके हैं। छात्रा की इस उपलब्धि पर जिला भाजपा अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान इंजी आरबी सिंह डायरेक्टर सिद्ध भूमि इंटरनेशनल स्कूल सीधी, संदीप सिंह चौहान तथा स्कूल के सभी शिक्षकों ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है।
Main Ad1
News TOP Footer