जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम सरदा में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर हुआ कंटेंटमेंट एरिया घोषित

0 595
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम सरदा में कोरोना संक्रमित मरीज के पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा आदेश जारी कर संक्रमित मरीज के घर को एपीसेंटर घोषित करते हुये वार्ड क्रमांक 03,04 एवं 05 को पश्चिम सीमा ग्राम पंचायत भवन से पूर्वी सीमा कछियान टोला तक एवं उत्तरी सीमा झींगाझर पहाड़ी से दक्षिण सीमा सरदा नाला तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री चैधरी ने इस क्षेत्र के समस्त घरों का सर्वे निर्धारित प्रपत्र में अनिवार्यतः करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना महामारी की रोकथाम एवं समुचित प्रबंधन हेतु मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी एपिडेमिक डिसीज कोविड-19 रेगुलेशन 2020 अन्तर्गत उक्त कंटेनमेन्ट एरिया के सर्विस हेतु दल गठित किया गया है। जारी आदेशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी सिहावल सुधीर बेक एवं उप पुलिस अधीक्षक आर. एस. पाण्डेय समन्वय अधिकारी होंगे। इसके साथ ही इंसीडेंट कमांडर तहसीलदार बहरी वीरेन्द्र पटेल तथा राजस्व अधिकारी राजस्व निरीक्षक कुबरी चंद्रशेखर द्विवेदी, पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी बहरी रामदीन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल अशोक कुमार तिवारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी उपयंत्री सचितानंद तिवारी दल के सदस्य होंगे। कंटेनमेन्ट प्लान एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग हेतु खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिहावल डॉ. रीकेश शर्मा नोडल अधिकारी एवं प्रभारी सीडीपीओ सिहावल अनुसुईया बाजपेई सहयोगी रहेंगी।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer