वैसे पति पत्नी का संबंध तो सात जन्मों का होता है पर यहां मामला कुछ अलग है क्योंकि यहां एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ पति को छोड़कर रफूचक्कर हो गई है। पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
चुरहट थाना अंतर्गत पचोखर निवासी सुदर्शन कोरी पिता शिवनाथ कोरी ने पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर गुहार लगाई है की हमारी शादी को चार वर्ष हो गए हैं जिसमें एक दो वर्ष का बेटा है लेकिन बीते एक महीना पहले अपने भाई के साथ पत्नी मायके गई हुई थी। पति ने आरोप लगाया कि यहां रहकर भी मोबाइल से किसी और से बात किया करती थी मेरे पूछने पर हमेशा लड़ाई झगड़ा करती थी। वहीं झगड़ा करने के बाद भाई को बुलाकर मायके चली गई और मायके से इलाहाबाद दारागंज अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।
पीड़ित पति ने बताया कि जाते-जाते मेरी पत्नी घर का सारा जेवर भी साथ ले गई है। पति का आरोप है कि पत्नी का जैसे ही मोबाइल चालू हुआ मेरे द्वारा फोन किया गया तब पत्नी इलाहाबाद बुलाकर जान से मारने की धमकी दे रही है। वही पीड़ित पति ने पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।