सीधी में भी निकाली गई भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा; भीड़ नहीं जुटी पर उल्लास में नहीं रही कोई कमी –

0 667
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ के भात को दुनिया हाथ पसारती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का भात खाने से इंसान की सारी तकलीफें सारी मुसीबतें और उसकी सारी दरिद्रता खत्म हो जाती है। ऐसे भगवान जगन्नाथ की उड़ीसा के साथ पूरे देश में भक्तों द्वारा उनकी भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है इस वर्ष कोरोना की वजह से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में वह भीड़ तो नहीं जुटी जो पहले जुटा करती थी लेकिन फिर भी भगवान की शोभायात्रा की भव्यता में कोई कमी नहीं दिखाई पड़ी और ना ही भक्तों में उल्लास की कोई कमी दिखाई दी। सीधी शहर में भी भक्त मंडल सीधी द्वारा स्वर्गीय भोला दास गुप्ता और मिठाई लाल जी गुप्ता की प्रेरणा से भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा की शुरुआत सीधी शहर के पूजा पार्क से की गई यहां पर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई भोला प्रसाद गुप्ता भजनलाल गुप्ता हजारीलाल गुप्ता अमित सोनी पूनम सोनी सुमित जयसवाल दुलीचंद गुप्ता सहित अनेक भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा की और रथ के साथ नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान नगर की जनता ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन लिए और उनका प्रसाद प्राप्त किया। शोभायात्रा शहर के पूजा पार्क से होते हुए अस्पताल चौक सम्राट चौराहा कोतवाली रोड सम्राट चौक पटेल पुल पुराना बस स्टैंड गांधी चौक होते हुए वापस पूजा पार्क में आकर खत्म हुई। शोभा यात्रा के समापन के बाद भगवान जगन्नाथ के भक्तों को पूजा पार्क में प्रसाद का वितरण किया गया ।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer