जिले के गायत्री मंदिर में उस समय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा जब एक मुस्लिम युवती हिंदू युवक से शादी रचा रही थी। शिवसेना के कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी में इस विवाह को संपन्न कराया गया।
जानकारी के अनुसार सूर्य प्रकाश शर्मा निवासी चिकान मोहल्ला सीधी एवं दुल्हन बनी लड़की जो रीवा जिले के इमरती गांव की है का विवाह गायत्री मंदिर में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि दुल्हन बनी लड़की की पूर्व में मुस्लिम समुदाय मे शादी हुई थी जिसको आए दिन उसके पति द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। शादी के 4 साल बाद लड़की ने मुस्लिम समुदाय छोड़कर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ बिना किसी दबाव के नगर के गायत्री मंदिर में विवाह रचाया है।
रीवा जिले के इमरती गांव की रहने वाली रवीना खान से रूबी शर्मा बनी युवती ने Ntv India News को बताया कि 2 साल पहले सीधी जिले की चिकान मोहल्ला निवासी सूर्य प्रकाश शर्मा जो आधार कार्ड बनाने का काम किया करते थे। युवक का युवती के घर भी आना जाना होता था इसी दरमियान दोनों ने एक दूसरे का नंबर अरदान प्रदान किया गया और बातचीत की शुरुआत हुई। जहां धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा। और दोनों साथ जीने मरने की कसम खाते हुए लड़की ने रीवा जिले से चलकर सीधी जिले के गायत्री मंदिर में बीते शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के लगभग प्रेमी से शादी रचा ली। इस प्रेमी युगल की शादी को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ भी मौजूद रही।
शिवसैनिक रहे मौजूद
शिव सेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देकर बताया कि ये शादी दोनों प्रेमी युगल के सहमति से शिव सैनिकों के मौजूदगी में शादी रचाई गई है। प्रेमी जोड़ों को मिलाने में शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे, विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता रावेंद्र शुक्ला, जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सीधी विधानसभा संयोजक सागर चौहान, युवा कोषाध्यक्ष लाला वर्मा, जिला मंत्री रंजन भारती, युवा नगर अध्यक्ष राजा भारती, शिवसेना सक्रिय सदस्य धीरज पटेल, वार्ड चार प्रमुख शनि भारती, बबलू कुशवाहा, संजय दुबे, संजय चौहान, अजीत विजय सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।
इस बीच सूर्य प्रकाश शर्मा एवं रवीना खान से बनी रूबी शर्मा ने शिवसेना परिवार का आभार प्रकट किया। श्री पांडे ने अपनी टीम के साथ आशीर्वाद देते हुए कहा कि जब कभी भी किसी वक्त जरूरत पड़े तो आवाज बस दीजिएगा आप लोग हम शिवसैनिक आपके साथ हैं