सीधी में मिले फिर कोरोना मरीज; फिर से बढ़ा खतरा –

0 752
Main Ad1

कृतिका सीधी :

लंबी जद्दो जहद के बाद सीधी जिला बड़ी मुश्किल से कोरोना पाजटिव मरीजों के इलाज के बाद से मुक्त हो गया था लेकिन एक बार फिर से सीधी जिले पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है जो सीधी जिले के लोगों के लिए चिंता की बात है 19 जून को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मिश्रा ने जानकारी देकर बताया कि विगत दिवस 19.06.2020 को जिले में 2 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहला केस 43 वर्षीय व्यक्ति ग्राम पुरुषोत्तम गढ़ सेमरिया के रहने वाले हैं। वे दिनांक 15 जून 2020 को दिल्ली से 6 लोगों के साथ प्राइवेट वाहन से आये। इसमें से क्रमशः एक व्यक्ति सतना और 4 रीवा में उतर गए। 16 जून 2020 को सायं 5 बजे के लगभग अपने घर पहुँचे, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर इनको जी.एन.एम. कोविड केयर सेन्टर में 17 जून को भर्ती कर दिया गया और सैम्पल लिया गया जिसकी रिपोर्ट 19 जून को पॉजिटिव पाए जाने पर जी.एन.एम. कोविड हेल्थ सेन्टर सीधी में भर्ती करा दिया गया। साथ ही पुरुषोत्तम गढ़ को कंटेनमेन्ट एरिया घोषित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मिश्रा ने दूसरे केस के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18.06.2020 को 21 वर्षीय व्यक्ति चन्नई से विशेष बस द्वारा 33 लोगों के साथ यात्रा करके आया था। 10 यात्री सीधी पहुँचने के पूर्व ही रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर उतरते गए। शेष 23 में से एक की मृत्यु बस में ही हो जाने के बाद बस के ड्राइवर द्वारा खड्डी पुलिस चैकी के पास मोहनी ग्राम में उतार दिया। मृतक का गृह ग्राम खिरखोरी है। उक्त मृतक का सैम्पल कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर कोरोना प्रोटोकाल अनुसार दाह संस्कार के लिए भेज दिया गया। शेष 22 यात्री सीधी एवं रामपुर क्षेत्र के बताए गए थे, उनको ट्रेस कर जी.एन.एम. में संस्थागत कोरंटाइन करा दिया गया है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer