पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा हर खाताधारक के खाते से 1 रुपया हर महीना काट कर शहीदों के परिवार को दिया जाए –

0 298
Main Ad1

 

कृतिका सीधी :

 

Main Ad1

मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके सुझाव दिया है कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सेना के जो जवान शहीद होते हैं उनके परिवारों की सहायता के लिए देश का हर नागरिक अपनी भागीदारी निभाएं। इसके लिए हर खाताधारक नागरिक के खाते से हर माह एक रुपया इस खाते में जमा हो और इसमें एकत्रित राशि शहीदों के परिवारों को दी जाए। यह राशि सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के अतिरिक्त हो। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के जवान अपने परिवारों को छोड़कर दुर्गम इलाकों में रहकर भारतीय सीमा की रक्षा करते हैं और दुश्मनों से जांबाजी के साथ लड़करअपनी जान तक दे देते हैं । इन जवानों के परिवारों के प्रति देश के हर नागरिक यह जिम्मेदारी है कि वह भी उन्हें आर्थिक रूप से संबल देने में भागीदारी निभाएं। यह इस देश के हर नागरिक की जवानों के परिवार के प्रति जिम्मेदारी भी है कि जो जवान देश की रक्षा करने के साथ ही उनके जीवन की भी रक्षा कर रहा है उनके लिए आगे आकर उनके परिवारों का संबल बनना चाहिए क्योंकि यह जवान देश और उनके जीवन की रक्षा के लिए ही अपने प्राणों तक की परवाह नहीं करते । श्री सिंह ने सुझाव दिया कि सरकार इसके लिए शहीदों के नाम जनता कोष बनाये जिसमें देश के हर खाताधारक के खाते से एक रुपया इस कोष में जमा हो ।इसे स्वैच्छिक भी बनाया जा सकता है कि जो भी नागरिक अपने खाते से इस कोष में जमा करने के लिए एक रुपए काटने की सहमति देता है तो उसके खाते से यह राशि हर माह काट कर इस कोष में जमा हो जाए उन्होंने कहा कि हर खाताधारक इसके लिए अपनी सहमति बैंक को लिखकर दें। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि देश और हमारे वीर जवानों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वाह देश के हर नागरिक को करना चाहिए और आगे आकर भागीदार बनना चाहिए

 

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer