ऑनलाइन क्लासेस पर प्रतिबंध, प्राइमरी कक्षाओं को स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश..

0 378
Main Ad1

भोपाल.मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में स्कूल शिक्षा विभाग (school education) ने प्री प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस पर रोक लगा दी है. विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. ये रोक निजी और सरकारी दोनों स्कूलों पर रहेगी. मिडिल सेक्शन की ऑनलाइन क्लासेस (online class) के लिए भी समय निर्धारित कर दिया गया है. स्कूलों को एनसीईआरटी की ओर से तैयार SAFE ONLINE LEARNING IN TIMES OF COVID-19 का पालन करना होगा.

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण देश के साथ मध्य प्रदेश में भी सारे स्कूल-कॉलेज बंद हैं. पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए ऑनलाइन क्लासेस ली जा रही थीं. लेकिन एमपी में अब स्कूल शिक्षा विभाग ने प्री-प्रायमरी और पहली से लेकर पांचवी तक यानि प्री प्राइमरी सेक्शन की ऑनलाइन क्लासेस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. इसी के साथ कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक मिडिल सेक्शन के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का समय निर्धारित कर दिया है.छठवीं से लेकर आठवीं तक के स्टूडेंट के लिए दिन में केवल दो ही सत्र होंगे. वो भी 30 से लेकर 45 मिनट से ज़्यादा के नहीं होना चाहिए. स्कूल शिक्षा विभाग ने यह भी आदेश दिया है कि ऑनलाइन कक्षाओं की रिकॉर्डिंग भी स्टूडेंट्स को भेजी जाएगी, ताकि स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार रिकॉर्डिंग देख कर पढ़ाई कर सकें. स्कूलों को एनसीईआरटी की ओर से तैयार SAFE ONLINE LEARNING IN TIMES OF COVID-19 का पालन करना होगा.

Main Ad1
News TOP Footer