मप्र प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की मीटिंग टाटा कालेज सीधी में संपन्न हुई।
मीटिंग में एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.डी. शर्मा, सीधी जिले के जिलाध्यक्ष इंजीनियर आर.बी. सिंह, जिला महा सचिव डी.के. मिश्र, व्यवस्थापक नारेंद्र सिंह साई ज्योति पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल पनवार, ज्ञानेंद्र सिंह, एकलव्य स्कूल रामजी शुक्ल, महारानी लक्ष्मी स्कूल राम सिंह, अबोध बाल शिक्षा निकेतन, अखिलेश चतुर्वेदी, विजयंत राग स्कूल पवन दास एवं अन्य कई संचालकगणों की उपस्थित में सोसल डस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए शामिल हुए। मीटिंग में समस्त संचालकों द्वारा यह प्रस्ताव रखा गया कि कोविड़ 19 महामारी के चलते स्कूल मार्च में ही लाक डाउन कर दिए गए जिससे स्कूलों की फीस रुक गई और आज यह स्थिति है कि टीचरों, कर्मचारियों, बिजली बिल, बैंक व गाड़ियों की किस्त और भी बहुत से खर्चे है जिनका भुगतान कहां से किया जाए। आरटीई के तहत अध्यनरत छात्रों का भुगतान सत्र 2016-17 से 2019-20 तक का सरकार द्वारा नहीं किया गया है अतः 20 जून को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा जिले के डी.एम. को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा कि आरटीई के तहत अध्यनरत छात्रों का भुगतान सत्र 2016-17 से 2019-20 तक का बकाया है उसे बिना कोई शर्त के 30 जून के पहले पूरा भुगतान करें। साथ ही स्कूलों के अध्यापकों व कर्मचारियों के रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है उन्हें भी सरकार अनुदान दे अन्यथा उपरोक्त मांगे सरकार द्वारा नहीं मानी जाती तो प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सोसल डिसटेनसिंग का पालन करते हुए आमरण अनशन के लिए मजबूर हो जाएगा।