पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, आम जनता पर दोहरी मार : लालचन्द

0 570
Main Ad1

10 दिनों में 5.47 पैसे पेट्रोल व 5.80 पैसे डीजल के दामों में बढोतरी 

कृतिका: सीधी

Main Ad1
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द गुप्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि देश कोरोना महामारी एवं लाॅकडाऊन के संकट से पहले से ही गुजर रहा है, जिसमें देश की अर्थव्यवस्था चौपट है, लाखों लोगों की नौकरियां चली गयी, देश में भुखमरी के संकट गहरा रहा है, ऐसे में सरकार को जनता को राहत देने के बजाय पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर बढोतरी क्यों की जा रही है ? यह आमजन में चिंता का विषय बना हुआ है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में ऐतिहासिक गिरावट आई है, फिर भी सरकार 10 दिनों के अंदर पेट्रोल की कीमत में ₹ 5.47 व डीजल की कीमतों में ₹ 5.80 बढोतरी कर चुकी है, जो आमजनता पर दोहरी मार है। श्री गुप्ता ने कहा कि  पेट्रोलियम पदार्थों के दामों के निरंतर बढ़ने से ट्रांसपोर्ट के खर्चों में बढोतरी होगी और सभी सामानों के दाम बढ जायेगें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भी एक्साइज ड्यूटी बढा दी है, जिसका सीधा असर हर आम जनता पर पडेगा। इस बेरहम सरकार को जनता को जवाब देना पडेगा कि क्यों दामों में बढोतरी की जा रही है।

 प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने बिजली के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश सरकार इस संकट के समय में जनता को राहत देने के बजाय उसकी चारों तरफ से कमर तोड़ने में लगी है, जनता को दो-दो, तीन-तीन महीने के बिल एक साथ बढकर आ रहें हैं, जिनके व्यवसाय लाॅकडाऊन में दो महीने पूरी तरह से बन्द थे उन्हें भी लंबा चौड़ा बिल मिल रहा, वो कहाँ से इन बिलों की पूर्ति करेगा, ये चिंता का सबब बना हुआ है।

News TOP Footer