कोरोना महामारी से बुजुर्गों के बचाव के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीएल मिश्र ने दी कुछ आवश्यक सलाह –

0 373
Main Ad1

 

कृतिका सीधी :

 

।—- पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कोरोना वायरस ने तबाही मचा दिया है। अब तक विश्व में व भारत में क्रमशः अनुमानित 80.28 लाख व 4.37 लाख लोगों में कोरोना का संक्रमण हुआ है व क्रमशः 3.33 लाख व 9520 लोगो की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण की संभावना ऐसे लोगो में ज्यादा होती है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इस श्रेणी में वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होती है, इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता युवा वर्ग से कम होती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बी.एल. मिश्रा ने बताया कि इसी संदर्भ में भारत शासन द्वारा कोविड 19 के संदर्भ में वरिष्ठ नागरिको हेतु कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सलाह दिया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वर्तमान में देश में अनुमानित 16 करोड़ लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इनमें आधी संख्या यानि 8 करोड वृद्वजन 60 से 75 वर्ष के व शेष आधे 76 से अधिक के हो सकते हैं। 75 वर्ष से कम के वरिष्ठ नागरिक ज्यादातर सक्रिय व स्वस्थ रहते हैं व अपना समस्त कार्य करने की क्षमता रखते हैं व उससे अधिक के लोगों को किसी अन्य के सहयोग की आवश्यकता होती है। जबकि इस वर्ग के लोगो को कोरोना से ज्यादा संक्रमण की संभावना है। ऐसी स्थिति में उन्हें व उनकी देखभाल करने वाले घर के सदस्यों को जागरूक होना पडेगा। ऐसे वृद्वजन जिन्हें कुछ बीमारियाँ जैसे- पुराना दमा, टी.बी. या फेफडों की अन्य बीमारी, एनीमिया, हृदय रोग, किडनी रोग, लीवर की बीमारी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, लकवा, थायराइड व पार्किन्सन से पीड़ित हैं उन्हे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता है। ऐसे लोगों को घर पर रहना चाहिये, मेहमानों से दूर रहें, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करें, घर में कुछ व्यायाम व योग करें व घर में सैर कर सकते है, हर 4 घंटे में साबुन से प्रत्येक बार 20 सेकण्ड तक हाथ धोंयें, विशेष कर भोजन से पहले व शौच के बाद, आधा घंटा धूप का सेवन करें, चश्मे, कान की मशीन व छडी आदि को बार बार साफ रखें, अपने पास कई साफ सुथरें रूमाल व तौलिया रखें, जिन्हे खांसते या छींकते समय प्रयोग में लायें, समय समय पर नाश्ता, चाय, कुनकुना पानी, भोजन, फल व जूस लें, ताकि इम्युनिटी कम न हों। यह ध्यान रखना चाहिये कि हर 4 घंटे में कुछ न कुछ खाते रहें व दिन में 6-8 गिलास पानी अवश्य पियें। यदि खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ है तो नजदीकी आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता य स्वास्थ्य केन्द्र में संम्पर्क करें। तम्बाकू व शराब के सेवन से बचें। घर के जो लोग वृद्वजनों की सेवा में है वो भी अपना मुह व चेहरा ढंके। छडी व अन्य सामाग्री को साफ रखें, व अपने हाथ धोयें, सुनिश्चित करे कि हमारे वृद्वजन को समय समय में खाना-पानी मिलता रहें। यदि घर में या पड़ोस में कोई विदेश से या महानगर से वापस आयें है तो उनकी जानकारी कोरोना कॉल सेन्टर में देवें।—

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer