सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला की भैंस की बिजली के खम्भे का करेंट लगने से हुई मौत

सीधी : धर्मेंद : सीधी में एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है जिसमे सीधी शहर के चकदही से लगे थनहवा टोला में बिजली के खम्बे की चपेट में आकर सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला की भैंस को करेंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँचे बिजली विभाग के कर्मीयो द्वारा खम्भे से करेंट काटा गया तब कही जाकर भैंस का शव उठाया जा सका। बताया गया है कि बिजली विभाग द्वारा एक साल पहले पीआई डीएस योजना के तहत वहा बिजली के खम्बे लगाए गए थे जिसमे गुणवत्ता हीन वायर और खम्बे लगाए गए थे जिससे आये दिन बिजली के पोल में करेंट उतर आता था इस घटना के पहले भी इसी जगह एक सप्ताह पहले भैंस की करेंट लगने से मौत हो गयी थी इस घटना में नगर पालिका की लापरवाही भी दिखी वहा एक गड्ढे में सालो से पानी भरा है और बीच मे बिजली का लोहे का खम्बा गड़ा हुआ है इस मामले में बीजेपी नगर मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद शुक्ला ने कहा की यह विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है जिससे आये दिन बिजली के खम्बे में करेंट उतर आता है और जान जा रही है वही इस मामले में बिजली विभाग के जेई का कहना है कि बरसात की वजह से अक्सर बिजली के खम्बो में करेंट आता है इसमें कोई भेदभाव नही किया जाता हादसे कब किस के साथ हो जाये यह सिर्फ इत्तफाक से होता है। बाहरहाल बिजली विभाग की लापरवाही जिले में आए दिन देखने को मिलती है जिसमे कहीं मवेशियों की करंट की चपेट में आकर मौत होती है तो कहीं इंसानों की। खासकर बरसात के दिनों में बिजली के खंभों में करंट उतरता है कहीं ना कहीं बिजली विभाग की गुणवत्ता विहीन मटेरियल लगाने की वजह से ऐसे हादसे सामने आते हैं देखना होगा कि विधायक की भैंस की मौत के बाद बिजली विभाग भैस की भरपाई कैसे करता है और क्या एक्शन लेता है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ के लिए धर्मेंद की रिपोर्ट।
