युवा इंजीनियर अंकित मिश्रा का रहा है सीधी जिले से गहरा संबंध
कृतिका: सीधी
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने स्कूल एवं कालेज को फिलाहाल बंद करने के निर्देश दिये हैं। ऐसे में कालेज के छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा कैसे ग्रहण कर, इसके लिए अंकित मिश्रा युवा इंजीनियर ने घर बैठे सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुये कालेज के छात्र-छात्राएं अपने मोवाइल या लैपटाप से बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है। अंकित मिश्रा के द्वारा डिजिटल शिक्षा के बनाये गये सॉफ्टवेयर की हर जगह चर्चा हो रही है और कालेज के प्राध्यापक इस सॉफ्टवेयर का उपयोग करके अपने छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने लगे है। कालेजों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने वाले युवा इंजिनियर अंकित मिश्रा का सीधी से पूराना रिस्ता रहा है और अंकित मिश्रा का सीधी आना-जाना बना रहा है। वर्तमान समय पर वो होशगांवाद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
काजेल के छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सॉफ्टवेयर बनाने वाले युवा इंजीनियर अंकित मिश्रा नेे बताया कि यह सॉफ्टवेयर गांवों में जहां इंटरनेट की स्पीड काफी कम होती है वहां भी यह असानी से चल सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुये और सोशल डिस्टेंस बनाये रखते हुये स्कूल- कालेजों में पढ़ाई के लिए नवल सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर को बनाने में 50 दिन लगे हैं यह मोवाइल पर भी काम करेगा और इस सॉप्टवेयर का उपयोग कर निजी एवं शासकीय स्कूल एवं कालेज भी अपने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करा सकते हैं।
श्री मिश्रा ने बताया कि नवल सॉफ्टवेयर क्लाउड पर बना होने के कारण मोवाइल, लैपटाप और कंयूटर पर बिना मेमोरी का उपयोग किया जा सकता है। ब्रांडकास्ट यानी लाइव सेशन के लिए इंटरनेट की वन एमबीपीएस मात्र की स्पीड से यह काम कर सकता है। एक्सिज किये जाने की सुविधा के कारण इसे लाइव के बाद भी देखा जा सकता है। इस सॉफ्टवेयर से शिक्षक अपने लेक्चर,क्विज,टेस्ट,असाइनमेंट,वर्चुअल क्वालस,अपलोड कर सकते हैं। छात्रों की उपस्थिति और लेसन प्लांन कितनी पढ़ाई हो चुकी है इसका भी रिकार्ड किया जा सकता हैं।
श्री मिश्रा ने बताया कि छात्र इस पर ऑनलाइन कक्षा,डाइट क्वैरी कर सकते हैं। एक बार वर्चुअल क्लास में विषय समझ न आने पर इस क्लास को छात्र दोबारा देख सकतें हैं। स्कूूल एवं कालेजों के प्राचार्य एवं प्रबंधन छात्र और शिक्षकों की गतिविधियों के साथ ही मूल्यांकन की गतिविधियां संचालित कर सकते हैं। आँनलाइन पढ़ाई के लिए यह सबसे उपयोगी सॉफ्टवेयर है।