मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा ने बताया कि टी.बी. वैनिटी वैन को अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम अनुसार ग्राम ममदर विकास खण्ड रामपुर नैकिन के लिए रवाना किया गया है। –

0 772
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा ने बताया कि टी.बी. वैनिटी वैन को अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम अनुसार ग्राम ममदर विकास खण्ड रामपुर नैकिन के लिए रवाना किया गया है। यह वैन वातानुकूलित है इसमें एक्स-रे, खखार जांच लैब की सुविधा एवं क्षय रोग के प्रचार-प्रसार की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर यह वैन उपलब्ध कराई गई है। संभाग स्तर से रीवा एवं शहडोल संभाग के समस्त जिलों में 15-15 दिनों तक संचालित कराया जाता है। संचालन हेतु पीओएल मय ड्राईवर सहित तथा स्टाफ लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, चिकित्सा अधिकारी की व्यवस्था संबंधित जिले के द्वारा की जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि वैन के भ्रमण कार्यक्रम अनुसार उस क्षेत्र के मैदानी कार्यकर्ता चिन्हित मरीजों को एकत्रित कर उनकी जांच करवायेंगे। फिर चिन्हित टी.बी. मरीजों का भावी उपचार तय किया जाएगा। प्रत्येक जिले को 15 दिन के लिए क्रमशः 3 माह के अंतराल में इस वैन का लाभ प्राप्त हो सकेगा। 15 दिन के उपरांत इस वैन को दूसरे जिले में उक्त कार्य के लिए भेज दिया जाएगा।—-

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer