देश भयंकर महामारी से जूझ रहा है, गरीब, मजदूर भूखे-प्यासे हजार किमी पैदल चलकर अपने घरों पर पहुंच रहे हैं। रास्ते में भूख-प्यास से 3 सौ से अधिक गरीबों की जान जा चुकी है। लाखों मजदूर जो बेरोजगार हो गये हैं उनको खाने के लाले पड़े हुए हैं। 12 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरियां जा चुकी है।
उक्त बातें सुरेश प्रताप सिंह महामंत्री कांग्रेस कमेटी सीधी ने कही। उन्होने कहा कि बेरोजगारी के आंकड़े अपना नया कीर्तिमान बना रहे हैं। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 6 साल पूरे होने का जश्र मना रहे हैं और बड़े बेशर्मी से कह रहे हैं कि मोदी है तो मुमकिन हैं। सन् 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी जी थे जिसमें दंगे हुए, 300 लोगों के मरने का सरकारी आंकड़ा है। गैर सरकारी आंकड़े में 18 हजार से अधिक लोग मारे गये यह भी मोदी है तो मुमकिन है। महामंत्री ने कहा, देश के प्रधानमंत्री रहते मोदी जो देश में नोटबंदी की घोषणा कर दी। सारे देश का जनमानस लाइन में खड़ा हो गया। अपने पैसों के लिए लाइन में खड़े-खड़े सैकड़ों लोगों ने जान गवाई देश गड्ढे में जा गिरा पर यह भी मोदी जी हैं तो मुमकिन हैं। देश में जीएसटी लागू कर दी गई बगैर किसी प्लाने के, देश के उद्योग धंधे चौपट हो गये। कपड़ों के कारखाने, हजारों स्टोर बंद हो गये। उद्योगों से मजदूरों की छटनी कर दी गई। हर औद्योगिक क्षेत्र में 15 से 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक आटो मोबाइल सेंटर, लोहा, सीमेंट, ऊर्जा जैसे उद्योग जो राष्ट्र की रीढ़ माने जाते हैं उत्पादन गिर गया।
सुरेश प्रताप सिंह ने कहा कि सफल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भारी गिरावट देखी गई। देश की बेरोजगारी दर 5 प्रतिशत से बढक़र 8 प्रतिशत हो गई। आज 30 प्रतिशत से अधिक हैं। ये सब मोदी जी हैं तो मुमकिन है। पुलवामा जैसी घटना देश में घट जाती है 2 क्विंटल से अधिक आरडीएस विस्फोटक गाड़ी लेकर जम्मू कश्मीर के रोड़ पर घूमती रहती है और सेना की गाड़ी से टकराकर विस्फोट कर देती है। हमारे 40 जवान शहीद हो जाते हैं पर गाड़ी में विस्फोट कैसे पहुंचा इसका पता नहीं लग पाता। पूरा देश जवानों की इस शहादत को भूल नहीं पायेगा। शहीद जवानों का परिवार आज भी सदमे में पर ये भी भाजपा मोदी जी हैं तो मुमकिन हैं का जश्र मना रही है। विश्व भुखमरी इन्डेक्स में हम 96 से 100 पर 4 पायदान खिसकर बंगाल देश, श्रीलंका से भी आगे निकल गये ये सब मोदी है तो मुमकिन है।