सीधी कि सांसद एवं विधायकों ने सुना केंद्रीय मंत्री नितिन गड़गरी का संबोधन –


कृतिका सीधी:
मध्यप्रदेश जनसंवाद रैली को प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान सांसद राज्यसभा अजय प्रताप सिंह लोकसभा संसदीय क्षेत्र श्रीमती रीति पाठक प्रदेश मंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम सहित पार्टी के राष्ट्रीय एवं जिले मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नितिन गडकरी के संबोधन को सुना। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के साथ.साथ जिले के लाखों कार्यकर्ताओं ने नितिन गडकरी को सुना। रैली में केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि यह 2020 का भारत है नरेंद्र मोदी के विशाल व्यक्तित्व युक्त नेतृत्व दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार है आज भारत ऐतिहासिक निर्णय एअनुच्छेद 370 एनागरिकता संशोधन अधिनियम राम मंदिर के निर्माण तीन तलाक करतारपुर गलियारा बोडो समझौता सेना के लिए महत्वपूर्ण निर्णय सेना का आधुनिकीकरण आत्मनिर्भर सशक्त भारत आंतरिक व वाह्य सभी प्रकार के सुधार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष शानदार उपलब्धियों से परिपूर्ण है। जिस पर देश की जनता के साथ.साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गौरवान्वित है देश की जनता में हर्ष और उल्लास व्याप्त है ।कोरोना महामारी के दौरान भी देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णय ओं के लिए सराहना करती है ।आज विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे गृह मंत्री अमित भाई साह की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हमारी सरकार की उपलब्धियों और कार्यक्रमों को लाक डाउन की शर्तों का पालन करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता जनता जनार्दन के द्वार तक जाए और हमारी सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराएं। वर्चुअल रैली में मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा बिक्रम सिंह चौहान नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुवे मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी तुषार द्विवेदी सहित जिले के लाखों लोगों ने सुना

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
