छात्रावास को सैनिटाइज करने के एन टीवी इंडिया न्यूज़ के प्रश्न पर आदिवासी विभाग ने दिए जवाब –


कृतिका सीधी:
कोरोना महामारी के दौरान सीधी जिले के दूसरे राज्यों में काम करने वाले श्रमिकों के वापस आने के दौरान उन्हें जिले की आदिवासी विकास विभाग की संस्थाओं जैसे छात्रावास आश्रमों में कोरन टाइम के लिए ठहराया गया था अब जबकि जुलाई माह से शिक्षण संस्थान प्रारंभ होने वाले हैं उसके पूर्व छात्रावास और आश्रमों में छात्र आएंगे सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होगी ऐसे में प्रशासन क्या कदम उठाएगा आदिवासी विभाग कैसे इस चीज को व्यवस्थित करेगा इस संबंध में सिटी हलचल ने जिले में नव पदस्थ सहायक आयुक्त से एक विशेष मुलाकात के दौरान जब यह सवाल उठाया कि आपकी संस्थाएं क्वॉरेंटाइन के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं छात्रों के लिए किस तरह से आप अब उनको उपयुक्त बनाएंगे इस पर उन्होंने कहा कि हमारी ज्यादातर संस्थाएं इस समय खाली कराकर सैनिटाइज कर दी गई हैं जो शिक्षण व्यवस्था के लिए तैयार है कुछ संस्था व्यवस्था के लिए अभी प्रशासन ने ले रखी है उसके लिए भी हमने पत्र लिखकर मांग की है प्रशासन की जैसी व्यवस्था बनेगी हमारी उन संस्थाओं को भी खाली कर देगा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
