शिवसेना जिला इकाई द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में युवाओं की भविष्य की चिंता करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कई ग्राम पंचायतों के युवाओं के साथ मिलकर जिला कलेक्टर के नाम खेल मैदान की मांगकर ज्ञापन सौंपा।
सेना जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी दी की शासन प्रशासन द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में युवाओं की भविष्य की चिंता करते हुए खेल के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु खेल मैदान के लिए स्वीकृत प्रदान की है लेकिन अभी तक कई ऐसे ग्राम पंचायत हैं जहां खेल मैदान ना होने के कारण युवाओं को खेल के प्रति रुचि गिरती जा रही है ऐसे हालात में कई ग्राम पंचायत के युवा आज शिवसेना जिला इकाई के साथ मिलकर जिला कलेक्टर से खेल मैदान की मांग रखी। शिवसेना द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए खेल मैदान की मांग कहा गया कि जिला प्रशासन द्वारा सक्रियता नहीं दिखाई गई तो आगामी आने वाले दिन में जिले के समस्त ग्राम पंचायत युवाओं के साथ मिलकर शिवसेना द्वारा जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जावेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष विवेक पांडे, विधानसभा प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत कठौली क्षेत्रीय प्रमुख पंकज मौर्य, नगर उपाध्यक्ष विनय त्रिपाठी, जिला मंत्री रंजन भारती, जिला प्रवक्ता रावेंद्र शुक्ला, सीधी विधानसभा संयोजक सागर सिंह चौहान, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, दीपक सिंह, सुनील सिंह सोनू, पनवार ग्राम सचिव छोटे वर्मा सहित कई युवा शिवसैनिक मौजूद रहे।