ग्रामीणों ने आरोप लगाया: पैसे के लेनदेन में गांजा तस्कर को बिना कार्यवाही के ही छोड़ दिया
आर.बी.सिंह राज
रामपुर नैकिन
पुलिस चौकी पिपरांव में इन दिनों लेनदेन कर बिना कार्यवाही के आरोपियों को पकड़ने और छोड़ने का सिलसिला जारी होने का आरोप ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी पर लगाया है।
आरोप है कि दो दिन पूर्व ही पुलिस चौकी पिपराव में पदस्थ चौकी प्रभारी द्वारा अवैध रेत के चार हाइवा जो बुढ़वा के साथिनी से अवैध रेत लोड कर आ रहे थे जिन्हें पकड़ कर लेनदेन कर बिना कार्यवाही के छोड़ दिया गया। उसके बाद उनको ताला थाना की पुलिस पकड़ कर कार्यवाही की थी। अब तीसरे दिन चोरगढ़ी निवासी एक गांजा तस्कर को उसके घर से 3 किलो गांजा के साथ पकड़ा लेनदेन के बाद बिना कार्यवाही के गांजा तस्कर को गांजा सहित छोड़ दिया गया।
चौकी प्रभारी का यह पहला कारनामा नहीं है आरोप है कि इसके पहले भी अपनी पदस्थापना के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोरे हैं और यह काफी चर्चा में रहे। अपनी पदस्थापना उपरांत ही है अवैध रेत व अन्य कई प्रकार के अवैध कार्य में इनकी संलिप्तता उजागर होती रही लेकिन कांग्रेस सरकार में इनका किसे बड़े नेता से सम्बंध होने के कारण काफी दबदबा कायम रहा जिस कारण इनका ना तो कहीं ट्रांसफर हुआ और ना ही इनके खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही प्रशासन द्वारा की गई। अब वर्तमान में भाजपा की सरकार है और भाजपा की सरकार में भी यह अपने पुराने सिस्टम में आज भी कार्य कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इनके खिलाफ प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
इनका कहना है
चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा शनिवार को हमारे गांव चोरगाडी सेलगभग 3 किलो गांजा पकड़कर आरोपी सहित ले गये। अब क्या कार्यवाही किये ये पता नही लेकिन आरोपी को छोड़ दिया गया है।
दुरभाष के माध्यम से जानकारी मिली है गांजा की कार्यवाही हुई है अब कितने की हुई है ये जल्द से जल्द पूरे मामले की जाँचकर लेता हूं। अगर ऐसा हुआ है, बिना कार्यवाही के छोड़ा गया है या छोटी मोटी करके करके छोड़ा गया है तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करुंगा। किसी सूरत में किसी को बक्सा नहीं जायेगा।