सीधी विधायक केदारनाथ ने गिनाई 6 वर्ष के मोदी कार्यकाल की उपलब्धियां –


कृतिका:सीधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक वर्ष में ऐसे.ऐसे कार्य कर दिखाए हैं जो पिछले सत्तर वर्ष से अटके हुए थे। मोदी सरकार ने बीते एक साल में सारे मिथक तोड़ने वाले काम किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने जिगर दिखाया और नामुमकिन लग रहे काम को मुमकिन बना दिया। उक्त आशय की बाते सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मोदी शासन. के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले एक वर्ष में कश्मीर में अनुच्छेद.370 व आर्टिकल 35. हटाना लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाना तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा की। पीएम मोदी ने सीएए के जरिए भारत में नागरिकता का रास्ता जरूरतमंदों के लिए खोला। राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना आदि मुख्य कार्य हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से भी मोदी सरकार बेहतर ढंग से निपटी है व अमेरिका जैसे विकसित व महाशक्ति देशों की तुलना में कम नुकसान हुआ है। गरीब कल्याण हेतु आर्थिक पैकेज जन सामान्य के लिए अलग प्रकार की योजनाएं व्यापार एवं आर्थिक क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि विश्व की आर्थिक स्थिति हमें सिखाती है कि इसका एक ही मार्ग है. आत्मनिर्भर भारत। इसके साथ ही सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने सिटी हलचल के पूछे गए सवालों के जबाब दिए। पत्रकार बर्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 26 मार्च 2020 को 1.70 लाख करोड़ रुपए की राहत पैकेज की घोषणा के तहत 80 करोड़ गरीबों को कुल 5 महीने तक हर महीने 5 किलो गेहूं ध्चावल और प्रति परिवार को 1 किलो दाल मुफ्त मिलेगी। 20 करोड़ महिला जनधन खाता धारकों को अगले 3 महीने तक हर माह 500 मिलेंगे। 3 करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकोंए गरीब विधवाओं और गरीब दिव्यांगों को 1000 की अनुग्रह राशि दी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन और स्वागत किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान ने किया । पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम प्रभारी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान एसह प्रभारी नगर पालिका सीधी के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान वार्ता के प्रभारी शुबेन्दु शर्मा जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष गुरूदत्त शरण शुक्ला रामस्वरूप मिश्रा मुनिराज विश्वकर्मा तुषार द्विवेदी अम्बूज मिश्रा सहित जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि सहित आदि की उपस्थित रही

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
