सीधी के मझरेटी खुर्द के आशीष मिश्रा हुए मोबाइल ठगी के शिकार –

0 377
Main Ad1

कृतिका: सीधी 

सीधी शहर के थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मजरेठी खुर्द के रहने वाले आशीष मिश्रा अपने मामा के मोबाइल से ठगी के शिकार हो गए और उनके खाते के 32 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए गए जिसकी फरियाद लेकर वह विगत 5 महीनों से थाना कोतवाली सीधी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन 5 महीने गुजर जाने के बाद भी फरियादी आशीष मिश्रा निवासी मजरेठी खुर्द को न्याय नहीं मिल रहा है 5 जून को एक मुलाकात के दौरान सिटी हलचल को ठगी का शिकार हुए आशीष मिश्रा ने सिटी हलचल को बताया कि पहले उनके मामा का मोबाइल पर किया गया और फिर उसी मोबाइल से उनको 32 हजार रूपए का चूना लगा दिया गया उनको धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब मामा ने फोन पर भांजे को बताया कि उसने किसी तरह के पैसे की मांग नहीं की थी मामा के द्वारा दी गई जानकारी के बाद फरियादी अपने पैसे के लिए अपनों से ही गिड़गिड़ाने लगा और उनके चक्कर लगाने लगा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली जिसके बाद उसने सीधी शहर के थाना कोतवाली में पहुंचकर अपना आवेदन दिया और टीआई से न्याय दिलाने की मांग की लेकिन यहां भी उसे न्याय नहीं मिला और उसे मुंबई जाने के लिए बोला गया जिसके बाद फरियादी अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई के लिए मुंबई भी गया और उसने वहां एफ आई आर दर्ज कराई लेकिन बहुत बड़ा महानगर होने की वजह से पुलिस अब तक मुंबई में आरोपी को तलाश नहीं कर पाई थक हारकर फरियादी सीधी लौटकर कोतवाली पुलिस के लगातार चक्कर लगा रहा है 5 जून को आशीष मिश्रा ने सिटी हलचल को अपनी समस्या बता कर थाना कोतवाली सीधी से न्याय दिए जाने की मांग की है ।

 

Main Ad1

Ntv इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer