लॉकडॉउन के दौरान कुचवाही बाजार के शासकीय भूमि पर लोगो ने किया कब्जा..


सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत कुचवाही बाजार में शासकीय भूमि पर व्यवसाइयों द्वारा अतिक्रमण कर भवन तैयार कर लिया गया है। जिसकी शिकायत लोगों द्वारा प्रशासन से पूर्व में कई बार की गई किेंतु कारगर कार्रवाई न होने के कारण अतिक्रमण का दायरा बढ़ता गया है। बाजार में व्यवसाइयों द्वारा दुकान बढ़ाने के लिये सड़क के पचासे में भी भवन तैयार करने में लगे हुये हैं। बढ़ते अतिक्रमण की शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची जिसके बाद सिटी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कुचवाही बाजार में किए गए अतिक्रमण का कवरेज किया कवरेज के दौरान स्थनीय लोगो ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को मामले की जानकारी दी। लोगो से मिली जानकारी के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के कलेक्टर को मामले की जानकारी देकर उनसे जानना चाहा की इस मामले में क्या कार्यवाही की जा रही है तो उन्होंने बताया की एसडीएम एवं तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर बहरी तहसीलदार बीके पटेल अपने राजस्व अमले के साथ गुरूवार को कुचवाही बाजार पहुंचकर अतिक्रमण संबंधित भूमियों का जांच निरीक्षण किया गया। तहसीलदार श्री पटेल द्वारा बाजार स्थित शासकीय भूमि में वेजा अतिक्रमण को लेकर पांच सदस्यीय राजस्व टीम का गठन कर भूमि संबंधित रिकार्डों की पड़ताल करने के लिये कहा गया है। इस संबंध में तहसीलदार बीके पटेल ने कहा कि कुचवाही बाजार की शासकीय भूमि में पूर्व से अतिक्रमण किया गया है किंतु लाकडाउन के दौरान इस अतिक्रमण का दायरा बढ़ा है। जिसके लिये गठित टीम जांच कर रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। जांच के दौरान मिली शिकायत के अनुसार कुचवाही बाजार स्थित शासकीय भूमि जो विद्यालय के समीप एवं तालाब के पास है उसमें जबरन अतिक्रमण कर भवन निर्माण कर लिया गया है। जबकि जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है उनके पास पहले से ही पुस्तैनी भूमियां हैं। आरोप लगाया गया है कि अतिक्रमणकारी शासकीय भूमि में भवन तैयार कर दुकानो को किराये पर दे दिया गया है। इस तरह के अतिक्रमण का अगर कोई विरोध करता है तो अतिक्रमणकारी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इतना ही नहीं बाजार में पानी निकासी के लिये जो बड़ी नालियों का निर्माण पूर्व में किया गया था उन नालियों को भी अपने कब्जे में कर लिया गया है। नालियों को बाउण्ड्री के अंदर किया गया है या फिर कई जगह नालियां सीधे पाट दी गई हैं। नालियों को ध्वस्त कर दिये जाने से पानी निकासी पूरी तरह बाधित हो रही है। ऐसी स्थिति में जिन लोगों के मकान सड़क से निचले स्तर पर बने हुये हेैं उनके घरों में पानी भर रहा है। बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव के सरपंच द्वारा स्वयं अतिक्रमण किया गया है उन्हीं के संरक्षण में दूसरे लोग भी अतिक्रमण का दायरा बढ़ा लिये हैं। गत वर्षों से कुचवाही बाजार में जिस तरह से अतिक्रमण का दायरा बढ़ा है उसकी शिकायत लोगों द्वारा कई बार प्रशासन से कर चुके हैं। जिला प्रशासन के अलावा लोग आयुक्त रीवा एवं मुख्यमंत्री आनलाइन में भी शिकायत करते आ रहे हैं। वावजूद इसके इस अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा कोई कारगर कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालात यह हैं कि कुचवाही बाजार से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग के लिये बायपास बन जाने से बाजार में भारी वाहनों का दवाब बंद हो गया है। जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ खाली पड़ी भूमियों में अब व्यवसायी अपनी दुकानें बढ़ाने के साथ ही भवन भी तैयार करने लगे हैं। जिससे बाजार की सड़क सिकुडऩे लगी है। अगर समय रहते प्रशासन इस वेजा अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं करता है तो आने वाले दिनों में कुचवाही बाजार की सड़क संकरा मार्ग हो जायेगा। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुचवाही बाजार स्थित शासकीय भूमि नंबर 374 2/1 374 2/2 एवं 375 में अवैध अतिक्रमण किया गया है। नाली को पाटकर भवन तैयार तो किया ही गया है शासकीय स्कूल की भूमि पर भी कब्जा कर लिया गया है। यहां चरनोई की भूमि एवं तालाब की शासकीय भूमि के साथ मंदिर स्थित भूमि व पंपहाउस की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। अतिक्रमण का सिलसिला अभी भी जारी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दिनेश गुप्ता राघवेन्द्र गुप्ता छोटेलाल गुप्ता रामधनी गुप्ता सलोना गुप्ता मूलचंद गुप्ता नारायणदास गुप्ता राघोप्रसाद गुप्ता शोभनाथ गुप्ता मेहीलाल गुप्ता राजेन्द्र सोनी अमृतलाल गुप्ता रमेश गुप्ता भरतलाल गुप्ता सुभाष गुप्ता के अलावा अन्य कई लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर बहरी तहसीलदार बीके पटेल अपने राजस्व अमले के साथ गुरूवार को कुचवाही बाजार पहुंचकर अतिक्रमण संबंधित भूमियों का जांच निरीक्षण किया गया जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी लोगो पर कार्यवाही होना तय माना जा रहा है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ सीधी।
NTV India news

खबर जरा हट कर –
