बॉलीवुड के मशहूर सिंगर वाजिद खान का निधन टूट गई साजिद वाजिद की जोड़ी –


कृतिका: सीधी
साल 2020 दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड के लिए भी काल साबित हो रहा है। पहले ऋषि कपूर फिर इरफान खान और अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है, ‘भयानक समाचार। एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।’


अभिनेता वरुण धवन वाजिद खान की मौत की खबर सुनकर हैरान हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘वाजिद खान भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई। संगीत के लिए धन्यवाद।

परिणीत चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘वाजिद भाई आप सबसे अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर संगीत सत्र यादगार रहा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।’


सोनू निगम ने भी वाजिद खान के निधन पर दुख जताया है। साजिद-वाजिद के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘मेरे भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए।’

Ntv इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
