कलेक्टर सीधी ने ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण मजदूरों को श्रम में नियोजित करने के दिए निर्देश –

0 259
Main Ad1

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने जनपद पंचायत सीधी के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी ग्राम पंचायतों में श्रम आधारित कार्यों को प्रारंभ कर अधिक से अधिक श्रमिकों को नियोजित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण समय है। इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस महामारी की चपेट में हैं, जिसके कारण कई आर्थिक गतिविधियाँ बंद हो गयी हैं। जो लोग जिले के बाहर जीविकोपार्जन करते थे, वो भी ग्रामों में लौट आए हैं। ऐसे समय में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया है कि सभी श्रमिकों के जाब कार्ड बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चैधरी ने जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरमानी, भगोहर एवं सेंदुरा में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ए. बी. सिंह, उपखण्ड अधिकारी गोपदबनास एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी नीलांबर मिश्रा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हिमांशु तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री चैधरी ने ग्राम पंचायत सेंदुरा में श्रमिकों के नियोजन की स्थिति कम होने के कारण सचिव एवं रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी को निर्देशित किया है कि श्रमिकों के नियोजन की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करें तथा श्रमिकों के नियोजन को बढ़ायें। जो ग्राम पंचायतें कार्य में उदासीन और लापरवाह हैं संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

 

__✨✨

Main Ad1

कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि नरेगा के कार्यों में जेसीबी मशीन का उपयोग नहीं किया जाये। यदि कहीं भी मशीनों से कार्य होते पाया गया तो मशीन जब्त करने के साथ-साथ संबंधितों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों के मजदूरी का समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

News TOP Footer