रेत से भरा हाइवा जप्त: चालक फरार

0 441
Main Ad1

थाना बहरी की बड़ी कार्यवाही

【आर.बी. सिंह राज】
Main Ad1
सीधी  
पुलिस अधीक्षक आर.यस. बेलवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी बहरी राम सिंह ने अवैध  रेत से भरा हुआ हाईवा जप्त करने की कार्यवाही की है।
 सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत बारपान रेत खदान में अवैध रेत लोड करने की सूचना मिली थी जहां थाना प्रभारी बहरी राम सिंह पटेल ने गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस दल की टीम गठित की और घेराबंदी करते हुए तुरंत बरपान खदान पहुंच गए। जहां एक हाईवा एमपी 17 एचएच 3889 रेत से भरा हुआ गोपद नदी बारपान नव निर्मित पुल के पास रेत को पलटी करते हुए पाया गया। जहां पुलिस को देखते ही हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बहरी पुलिस द्वारा उक्त हाईवा एवं अवैध रेत को जप्त करते हुए रेत माफिया पर व ड्राइवर पर धारा 379, 414, 188 ,आईपीसी एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 व खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4, 21, मध्य प्रदेश गौड खनिज अधिनियम 1996 की धारा 53 ,(1)(2)(3) के तहत हाईवा क्रमांक एमपी 17 एचएच 3889 चालक के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से यसआई इंद्राज सिंह, आरक्षक महेंद्र सिंह ,आरक्षक  रजनीश द्विवेदी, आरक्षक सतीश तिवारी का योगदान रहा।
News TOP Footer