कहते हैं दोस्ती सबसे बड़ा रिश्ता होता है जिस पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है। लेकिन यहां एक दोस्तों पर ही यह आरोप है कि उन्होंने ही महज शराब के नशे में अपने ही दोस्त की हत्या कर डाली तथा शव को रेलवे लाइन में ले जाकर लिटा दिया, जहां ट्रेन गुजरने से शव के कई टुकड़े हो गए।
ऐसा ही मामला मड़वास चौकी अंतर्गत सोधिया में देखने को मिला जहां बीते दिवस ट्रेन से कटा हुआ युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक युवक के परिजनों ने उसके दोस्तों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है तथा पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ये पूरा मामला
मड़वास चौकी अंतर्गत 22 मई को मुकेश साकेत पिता लालमन साकेत बीते शुक्रवार को रात लगभग 8 बजे के आसपास आरोपी राजेश साहू के घर में चिकन खाने तथा शराब पीने गया हुआ था। मृतक के परिजनों द्वारा दावा किया गया कि शराब पीने के दौरान आरोपी राजेश साहू अखिलेश साहू और नीलेश साहू ने मृतक मुकेश से वाद विवाद कर मारपीट किया गया जिसके बाद सुबह रेलवे ट्रैक पर मृतक का शव पाया गया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि ग्राम चमरोही निवासी नीलेश साहू पिता प्रेमलाल साहू , अखिलेश साहू पिता छोटेलाल साहू तथा राजेश साहू छोटे लाल साहू के द्वारा शराब के नशे में मृतक से मारपीट की गई थी। उस दरमियान विक्रम श्रीवास्तव पिता सुनील श्रीवास्तव निवासी अम्हा तथा राहुल कोल पिता अशोक कोल मौके पर मौजूद थे। हत्या का आरोप लगाते हुए सीधी पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन सौंपा गया है। जहां पुलिस कप्तान आरयस बेलवंशी द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।