बीते कल सुबह 7 बजे के करीबन ग्राम तरका टोला बलुहा निवासी सुनीता प्रजापति पति लकपति प्रजापति 33 वर्ष जब अपने नजदीक के गांव ददरी के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही थी तभी पीछे से जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसमें महिला को काफी चोटें आई हैं। कुछ अन्य तेंदूपत्ता तोड़ने वालों द्वारा शोरगुल करने के बाद जंगली सुअर भागा।
गंभीर चोटें आने के बावजूद घायल महिला गांव के ही झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करा रही थी, तबियत में सुधार ना होने के तत्पश्चात कल मंगलवार को उसे सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया जहां पर महिला का इलाज जारी है, अब तबियत में सुधार की स्थति बताई जा रही है।