पहले जिन्हे मिलता था 100 रूपये से कम बिल इस माह में थमाया गया एक हजार से ज्यादा बिल
सीधी
बिजली की मनमानी बिल को लेकर भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेता ही नहीं बल्कि आम जनता भी आवाज बुलंद करने लगे हैं। मनमानी बिल थमाये जाने से लाकडाउन को लेकर आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता को बिजली का करंट लग रहा है। इस मामले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जहां सरकार की निंदा की है वहीं आम जनता ने भी सरकार के इस कारनामे से सरकार के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। जिले भर में उपभोक्ताओं द्वारा बिल की मनमानी को लेकर सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। संबल योजना शुरू करने के शुरूआती महीने में ही बिजली का झटका उपभोक्ताओं को लगा है। ऐसे में भाजपा सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा कम नहीं है।
जनमानस के साथ अन्याय: श्रवण
ब्लाक कांग्रेस सीधी के कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण सिंह चौहान ने कहा कि बिजली के मनमानी बिल से हर उपभोक्ता त्रस्त हैं।
जहाँ एक तरफ मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने आम जन की सबसे बड़ी समस्या बिजली के बिल को लेकर जन हितैषी निर्णय लिया था जिसमें एकदम से 15 महीने लगातार बिजली की बिल बहुत कम से कम आ रहा था और आमजन से लेकर सभी लोग इस निर्णय से बहुत खुश थे वहीं दूसरी तरफ जब से प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार आयी है उपभोक्ताओं पर अनैतिक रुप से बिजली का भार बढ़ा दिया है। जिससे की पूरे प्रदेश की जनता प्रताड़ित व ठगा सा महसूस कर रही है।
हम सब शिवराज सिंह चौहान के इस निर्णय से आहत हैं अपील है कि भाजपा सरकार जल्द से जल्द अपने इस फरमान को वापस ले।
नगर मंडलम ब्लाक कांग्रेस सीधी के अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव ने सरकार के इस कारनामे की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली के नाम पर लूट मचा रखी है। उनका पहले सौ रूपये से कम बिल आता था इस बार 16 सौ रूपये आया है।
फोटो 7
बिल देखकर दिल बैठ गया: जीतेंद्र
शहर के निवासी जीतेन्द्र वर्मा ने भी बताया कि पहले 100 रूपये से कम बिल आता था इस बार काफी बिल आया है। इतना बिल देखकर दिल बैठ गया।
90 की जगह 2000 आया है बिल: विकास
बिड़ला हास्पिटल के पास निवासरत विकास सिंह ने भी बताया कि पहले 90 रूपये बिल आता था इस बार दो हजार से ऊपर का बिल आया है। इस तरह हर लोगों की समस्या बिजली के बिल को लेकर बनी हुई है लेकिन सरकार या भाजपा के नेता इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।