सीधी जिले के कई बार में हुई भीषण दुर्घटना कलेक्टर ने जारी की सहायता राशि –


।—- जिले के कंजवार में 16 अगस्त 2019 को दुर्घटना में घायलों को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि उपखण्ड अधिकारी मझौली के प्रतिवेदन अनुसार ग्राम कंजवार में तालाब में लोग कजरिया मना रहे थे, कि अचानक तेज हवा चलने के कारण तालाब के मेढ पर बने चबूतरे के पास स्थित पीपल का पेड़ गिर जाने से शिवकली साकेत पति रमेश साकेत निवासी करवाही एवं संतोषी साकेत पिता मोतीलाल साकेत निवासी कंजवार घायल हो गयी थी जिसमें उक्त दोनों के 67 प्रतिशत विकलांग हो जाने के कारण 2-2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम कंजवार के आरती पिता रामकुमार जायसवाल, संगीता पति रामकुमार जायसवाल, सालीन पिता रामरहीश, प्रेमलाल पिता पलटुआ साकेत, विजया पिता भोले रावत, नीलू पिता रामसुन्दर साकेत, सपना पिता रामसुन्दर, ममता पिता राजकुमार साकेत, साध्वी पिता भोले साकेत, सरस्वती पिता गंगादीन साकेत, प्रतिभा पिता गंगादीन साकेत ग्राम भोलहरा व्यौहारी, उर्मिला पिता विश्वनाथ ग्राम गजरी, सुनीता पिता मोतीलाल साकेत ग्राम गजरी, प्रभा पति छोटेलाल कोल ग्राम भदौरा, श्रीवती पति रामसिया साकेत ग्राम टिकरी, निर्मला पति प्रवीण साकेत एवं नीशा पति महेश रावत को पीपल का पेड़ गिरने से घायल होने पर 4300-4300 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही सीता पिता रामजी जायसवाल ग्राम खाम्ह, सुषमा पिता रामसजीवन ग्राम कजवार, साक्षी पिता भोले साकेत ग्राम कंजवार, कमल पिता राधो प्रताप ग्राम गंजरी एवं गुलशन पिता राधो प्रसाद को उक्त दुर्घटना में घायल होने से 12700-12700 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
NTV India news

खबर जरा हट कर –
