नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोरोना के बारे में क्या कहा –

0 296
Main Ad1

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस एपीडेमिक के फैलने का प्रमुख कारण संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना है इसलिए वर्तमान समय में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हुए लोगो का पता लगाना सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य है। केस के कांटेक्ट ट्रेसिंग किसी भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के पिछले 7 से 10 दिवस में संपर्क में आए लोगों की एक सूचीनुमा इतिहास है यह इसलिए जरूरी है कि आपको जिस दिन यह इंफेक्शन हुआ है उस दिन से आप जिस-जिस से मिलेगे उन लोगों को भी संक्रमित कर सकते है। यह आवश्यक है कि आपके संपर्क में आए हुए सभी लोगों का परीक्षण किया जाए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि कांटेक्ट ट्रेसिंग का उद्देश्य यह पता लगाना है कि संक्रमित व्यक्ति को किस तरह और कहां से संक्रमण प्राप्त हुआ है। ताकि पूरी संक्रमण श्रृंखला का पता लगाकर उसे तोड़ा जा सके और कोरोना के फैलाव को रोका जा सके, इसलिए आप अपनी हमेशा सही जानकारी दें। इसमें आपकी और आपके जानने वाले और निकट संबंधियों की समय पर सहायता की जा सकेगी। जानकारी देते समय विशेषकर बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों और पहले से शुगर, हृदय रोग, कैंसर, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन आदि से ग्रासित लोगो का विशेष ध्यान दें, क्योंकि उनको सबसे ज्यादा खतरा होता है। कोरोना बीमारी में 80 प्रतिशत लोग बिना किसी इलाज के स्वस्थ हो जाते है लगभग 15 प्रतिशत को ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और लगभग 5 प्रतिशत को ही इलाज की आवश्यकता होती है इसलिए डरे नही और सही जानकारी दें। जिले में अब दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। इससे बाहर से आ रहे संक्रमितों का खतरा भी कम हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभी तक जिले में 52433 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 434 सेम्पल भेजे गए है 361 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें से 6 पाजिटिव पाए गए हैं। आज दिनांक तक 73 सेम्पल की रिपोर्ट अप्राप्त है। अभी जिले में 93 लोगो को संस्थागत कोरंटाइन और 14286 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

 

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer