मोहनिया घाटी में रीवा से आ रहा बल्कर वाहन क्रमांक एमपी 17 एचएच 347 ऊंची पहाड़ी से खाई में गिर गया इस दौरान यह किस्मत की बात थी कि बल्कर का चालक बाल बाल बच गया लेकिन उसको काफी चोटें आई हैं। चालक लालता प्रसाद यादव पिता जगदीश प्रसाद यादव ग्राम देवरी कटरा जिला रीवा का निवासी बताया जा रहा है।
हमारे चुरहट संवाददाता उत्तम पांडे के मुताबिक मोहनिया घाटी में इस वक्त बल्कर पहाड़ी से नीचे गिर गया उसी दौरान सीधी जिले में आए रीवा आईजी चंचल शेखर सीधी से वापस लौट रहे थे उनके साथ पायलटिंग कर रहे थाना प्रभारी चुरहट हितेंद्रनाथ शर्मा अपने पुलिस बल के साथ थे। घटना का संज्ञान मिलते ही आईजी रीवा वहीं रुक गए और तत्काल थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि तुरंत बल्कर चालक को निकाला जाए और तत्काल प्रभाव से उसे रीवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए। इसके पश्चात तुरंत थाना प्रभारी चुरहट ने अपने पुलिस बल दिवाकर सिंह एवं आनंद सिंह को साथ लेकर एवं उपस्थित लोगों की मदद से वाहन चालक को बाहर निकलवाया तथा रीवा के लिए रवाना हो गए।