झोलाछाप डॉक्टर एवं अवैध क्लीनिक संचालकों पर गिरी गाज

0 324
Main Ad1

दो अवैध क्लीनिक संचालकों पर की गई कार्यवाही 

अन्य झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

Main Ad1
कृतिका: सीधी
इस समय पूरा भारत देश भयंकर कोरोनावायरस जैसे महामारी से जूझ रहा वहीं अपने अपने क्षेत्र से पुलिसकर्मी डॉक्टर्स अपनी टीमों के साथ अस्त व्यस्त हैं, जिसका फायदा उठाते हुए झोलाछाप डॉक्टर एवं अवैध क्लीनिक मेडिकल संचालक भी बाज नहीं आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अतीत में शिवम खरादी पिता अमरनाथ खरादी निवासी ग्राम राजगढ़ कोठार तहसील सिहावल की मृत्यु 18 मई को प्रातः जिला चिकित्सालय में हो गई थी। जिसका इलाज परिवार द्वारा ग्राम राजगढ़ कोठार के निजी क्लीनिक आसाम आयुर्वेदिक डॉक्टर रिंकू राय तथा ग्राम हिनौती के बनारसी क्लीनिक के डॉक्टर इकबाल अहमद के द्वारा इलाज कराया जाना बताया गया था। जिसे सिहावल एसडीएम के आदेश पर एवं सिहावल तहसीलदार और अमिलिया थाना पुलिस बल के द्वारा दुकाने उसी दिन सील कर दी गई थीं। हल्का पटवारी राजगढ़ कोठार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक के पिता अमरनाथ खरादी द्वारा मृतक का इलाज राजगढ़ कोठार स्थित आसाम क्लीनिक के डॉक्टर राय के द्वारा चार इलाज की पर्चियां तथा ग्राम हिनौती स्थित बनारसी क्लीनिक के डॉ इकबाल अहमद द्वारा इलाज कराए जाने की पर्ची प्रस्तुत किया गया। जिसे जिला कलेक्टर के आदेशानुसार सिहावल एसडीएम के निर्देशन पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी एवं सिहावल तहसीलदार, अमिलिया थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ क्लीनिक को  खोलकर तलाशी ली जाने के बाद उपचार हेज सामग्री जप्त कर अमिलिया थाने में एफआईआर की कार्यवाही की गई। कल गुरुवार को हुई इस कार्रवाई में दोनों डॉक्टर अपने क्लीनिक से फरार होने में कामयाब रहे।
इनका कहना है
सिहावल यसडीयम द्वारा निर्देश दिया गया है की राजगढ़ कोठार शिवम खरादी की बीते 18 मई को जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई है जिसका उपचार इन दोनों झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा किया गया था। जिससे छापामार कार्रवाई की गई और जो सामग्री उपचार हेतु मिली उसे जप्त कर एफआईआर की कार्यवाही की जा रही है अन्य और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. आर.बी. पटेल
खन्ड चिकित्साअधिकारी, सिहावल
News TOP Footer