बजट का आभाव या कार्य की गति औपचारिक: भदौरिया

0 255
Main Ad1

【आर.बी.सिंह राज】

सीधी
कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व अध्यक्ष जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा है कि यह समय सभी को सहयोग करने का है सरकारी कार्यों की आलोचना करने से भी बचना चाहिए किन्तु मजदूरों के हालात अब चिन्ताजनक हैं। अन्य प्रदेशों के बड़े शहरों के मजदूर वापस आ रहे हैं किन्तु बड़े शहरों से दूर जहां छोटे-बड़े परिवहन बन्द है वहां के मजदूर नजदीकी रेलवे स्टेशनों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं उनकी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है फिर शासन द्वारा सर्वेक्षण ही क्यों कराया गया था जब प्रवासी मजदूरों के नाम, संख्या, स्थान एवं उनके बैंक एकाउण्ट, मोबाइल नंम्बर ले लिए गए थे फिर दो माहों तक उनको कोई सुविधा नहीं देना सरकार का पंगु होना ही माना जावेगा। श्री भदौरिया ने शासन एवं प्रशासन से अपील किया है कि इस चौथे लाकडाउन की स्थिति में मदद को मोहताज मजदूरों उनके परिवार को समय रहते मदद दी जाय एवं बाहर से लाने की तत्काल व्यवस्था की जाय।
Main Ad1
आगे बताया गया है कि जो मजदूर आना चाहते हैं उनको उद्योगपतियों ने गेट के बाहर से ताला बन्द कर दिया है एवं घर वापसी में बाधक बन गए हैं। ऐसे औद्योगिक इकाइयों से सम्पर्क कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।
News TOP Footer