3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 लाख की शराब के साथ

0 294
Main Ad1

पुलिस कप्तान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

धर्मेन्द्र: सीधी 
लाक डाउन के दौरान शराब माफियाओं ने ठिकानों पर शराब पहुंचाने के लिए नया-नया हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया है। जहां बीते 17 मई को अमिलिया थाना अंतर्गत गेरुआ गांव में अमिलिया पुलिस ने रात्रि 2 बजे के लगभग घेराबंदी करके 34 पेटी शराब जप्त कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Main Ad1
ऐसे हुई कार्रवाई
 पुलिस कप्तान आर.यस. बेलवंशी को लाक डाउन के दौरान शराब बेंचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी जहां बीते 17 मई को रात्रि 1:30 बजे के लगभग पुलिस कप्तान को मुखबिर ने सूचना दी कि सफेद रंग की बोलेरो वाहन भारी मात्रा में शराब लोड करके सिंगरौली की तरफ जा रही है। जहां पुलिस कप्तान ने तत्काल एक्शन लेते हुए अमिलिया थाना प्रभारी दीपक बघेल को घेराबंदी कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कप्तान का आदेश मिलते ही अमिलिया थाना प्रभारी दीपक बघेल ने अपने दल बल के साथ सिहावल सिंगरौली रोड में अपना जाल बिछा दिया। इसी दरमियान रात्रि 2 बजे के लगभग सफेद रंग का बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 53 टीए 0464 आता दिखाई दिया। पुलिस वालों ने गाड़ी को रोकना चाहा तो गाड़ी भागने की फिराक में हो गई। जहां थाना प्रभारी दीपक बघेल ने गेरुआ गांव में घेराबंदी करके पकड़ लिया। वहीं बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर 34 पेटी प्लेन मसाला बाद 4 पेटी गोवा जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए बरामद हुआ तथा उक्त वाहन में सवार राजकुमार सिंह गुर्जर पिता विजय कुमार गुर्जर 30 साल निवासी खमारडीह, कन्हैया लाल यादव पिता बाबूराम यादव 50 साल निवासी कमरहुआ तथा रविंद्र कुमार जयसवाल पिता रामकृपाल जयसवाल 25 साल निवासी खामारडीह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा उक्त शराब को सिंगरौली ले जाना बताया गया। वहीं चालक राजकुमार सिंह गुर्जर से गाड़ी के कागज मांगने पर कागज नहीं होना बताया गया। अमिलिया पुलिस ने बोलेरो वाहन को जप्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमिलिया दीपक बघेल, एएसआई समय लाल वर्मा, आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह बागरी, विवेक द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश तिवारी व सतीश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा।
News TOP Footer