अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा जनजाति संस्कृति और कला के विकास और उत्थान के लिए जनजाति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद सीधी के जिला संयोजक सतीश गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से जनजाति महोत्सव जोहार का उद्घाटन आज 16 मई को दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल के फेसबुक पेज से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा किया जाएगा। आयोजित किए जा रहे इस जनजाति महोत्सव का उद्देश्य जनजाति सांस्कृति परंपरा को विकास और उत्थान की ओर अग्रेषित करना है।
इस महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रमुख रुप से जनजाति चित्रकला, जनजाति हस्तकला, जनजाति नृत्य, गायन प्रतियोगिता ,वादन प्रतियोगिता, जनजाति चिकित्सा, सेल्फी विद गोदना अलग-अलग विषयों पर पेपर प्रेजेंटेशन आज विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन इस महोत्सव में किया जाना है। ये सारी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सर्वप्रथम प्रतिभागी को इन 9399781919 ,8225855332 नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा या abvpmahakoshal48@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं