महिला ने की आग लगाकर खुदकुशी, मौत का कारण अभी भी अज्ञात

0 449
Main Ad1

कृतिका: सीधी 

मझौली थाना अन्तर्गत पुलिस चौकी पथरौला के ग्राम पंचायत ओडैसा के चुनियाडांणी में गत गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को साहू परिवार की एक महिला ने अज्ञात कारणों से अपने शरीर में आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका कुशुमकली साहू पति जयलाल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ओडैसा ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात तकरीबन 1 बजे कमरे के अन्दर अपने शरीर में 5 लीटर घर में रखा मिट्टी का तेल डालकर शरीर को आग के हवाले कर दिया। जिससे पूरा शरीर जलकर खाक हो गया।
Main Ad1
बताया गया मृतक महिला के तीन लड़के हैं। जो अपने परिवार के साथ दिहाड़ी मजदूरी करने इंदौर व मुम्बई गये हुए थे। जो अभी भी लाक डाउन के कारण वहीं फंसे हुए हैं तथा घर में मृतक महिला अपने पति के साथ रहती थी।
घटना की रात दोनों ने खाना खाया और मृतिका का पति घर के बाहर सोने चला गया तथा मृतिका अंदर कमरे में सोने के लिए चली गई थी। इसी बीच रात्रि में महिला द्वारा घर में रखे 5 लीटर मिट्टी का तेल डालकर शरीर में आग लगा ली। जब महिला के शरीर में आग लगने से कपड़े जलने की बदबू पति को महसूस हुई तब पति ने घर की तरफ देखा तो काफी धुंआ उठ रहा था। तब पति ने हल्ला गुहार मचाना शुरू किया और दौड़कर कमरे के पास गया तो अंदर से दरवाजा बंद था। लेकिन कमरे के पीछे तरफ का दरवाजा खुला था। जब तक आसपास के लोगों को जानकारी हुई तब तक महिला बुरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक महिला विगत तकरीबन 20 वर्षों से लकवाग्रस्त थी और लकवाग्रस्त होने के कारण काफी दुखी भी रहती थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला ने लकवाग्रस्त होने के कारण दुखी होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। सुबह होते ही घटना की सूचना पुलिस चौकी पथरौला में दी गई। जिस पर चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा द्वारा मर्ग कायम कर प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह को टीम सहित घटनास्थल पर भेजकर पंचनामा तैयार करवाया गया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली भेजा गया। जिसके उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पथरौला पुलिस द्वारा घटना की विवेचना की जा रही है।
News TOP Footer