कोरोना कहर के बीच इंद्रदेव का कहर जारी, आने वाले श्रमिकों के लिए लगाए गए टेंट हुए हवा हवाई

0 609
Main Ad1

【आर.बी.सिंह राज】 सीधी
आपने लोगों को अक्सर यह कहते हुए सुना होगा कि बुरा वक्त जब आता है तो चारों तरफ से आता है और बहुत कुछ कर गुजरता है।
Main Ad1
ये कहावत सीधी के हवाई अड्डे पर इन दिनों बिल्कुल ठीक बैठती है जहां बाहरी राज्यों से आने वाली श्रमिकों के लिए बनाए गए पंडाल बीते शुक्रवार को 2 बजे के लगभग आंधी और पानी में ढह गये। जहां आंधी तूफान थमने के बाद श्रमिक खुली बरसात के नीचे खड़े होकर अपनी जांच करवाते रहे।
खुले आसमान के नीचे बैठे रहे श्रमिक
कल आई आंधी और पानी ने ऐसा तांडव मचाया की श्रमिकों के लिए लगाया टेंट हवा में उड़कर दूर जा गिरा, जहां बाहरी राज्यों से आने वाली बसें तथा श्रमिकों ने खुले आसमान के नीचे अपना डेरा जमाया। इस दरमियान जिले के कई हिस्सों में घंटों लाइट भी कटी रही, इस आंधी ने ऐसी तबाही मचाई की ग्रामीण अंचलों के कई पेड़ पौधे भी गिर गए हैं।
बारिश थमने के बाद फिर की गई स्क्रीनिंग की शुरुआत
पनवार हवाई पट्टी में आंधी और बारिश थमने के बाद सीधी जिले के मूल निवासी एवं बाहर से आए श्रमिकों की स्क्रीनिंग खुले आसमान के नीचे डॉक्टर तथा स्टाफ नर्सों के द्वारा शुरू की गई, जहां लंबी-लंबी कतारों के साथ श्रमिकों ने स्क्रीनिंग करवाई।
News TOP Footer