आइसोलेशन वार्ड में कोरोना पेशेंट का मनोबल बढ़ा रही हैं स्टाफ नर्स कई बार नर्वस हो जाता है आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होना परसेंट

0 203
Main Ad1

【आर.बी.सिंह राज】 सीधी
पूरे जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है तो वहीं जिला अस्पताल कैंपस में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में कोरोना संक्रमण मरीज की वहां ड्यूटी करने वाली नर्सेस उसका हौसला अफजाई कर रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ऑफिस के सामने स्थित आइसोलेशन वार्ड में बीते बुधवार को सुबह सारे 8 बजे के लगभग ड्यूटी में तैनात स्टॉफ नर्स अनुराधा पांडे ने कोरोना पॉजीटिव मरीज वंशबहोर साकेत को नाश्ता तथा चाय देने के लिए गई हुई थीं जहां स्टाफ नर्स अनुराधा पांडे ने देखा कि कोरोना वायरस के नाम से डर कर पेशेंट मायूस होकर बैठा हुआ था जिस पर स्टाफ नर्स ने समझाइश देने के साथ ही चुटकुले तथा गाने सुनाकर पेशेंट का मनोबल बढ़ाया।
Main Ad1
और फिर उसने नाश्ता किया
आइसोलेशन वार्ड में सेवा दे रही स्टाफ नर्स अनुराधा पांडे ने Ntv India News से बातचीत में कहा कि मैं जब नाश्ता देने गई तब वो मायूस एक कोने पर बैठा हुआ था जहां मैंने टेंपरेचर नापने के साथ ही उसको नाश्ता दिया तथा कोरोनावायरस के संबंध में जानकारी और बचाव के रास्ते भी बताए। इसके बाद चुटकुले तथा गाने के माध्यम से उसका आत्माबल बढ़ाया गया जिस पर पेशेंट के चेहरे पर मुस्कुराहट आई और वो नाश्ता करने लगा।
News TOP Footer