कोरोना से बचने के लिए सावधानी से करें जरूरी कार्य जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

0 178
Main Ad1

सीधी
सीधी जिले के कोल्हूडीह से 1 कोरोना पांजटिव पेशेंट मिलने के बाद से सीधी जिले में भी सनसनी है।
Main Ad1
जिला प्रशासन की ओर से बीते सोमवार की मध्य रात्रि में ही लोकल मीडिया को 1 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की सूचना दी जा चुकी है। उसके बाद पूरे जिले में सुबह से ही यह खबर सुर्खियों में है। अब सीधी जिला भी कोरोना संक्रमित जिला घोषित होने के बाद सभी के लिए बहुत सी जिम्मेदारियां और सावाधानियां बढ़ जाती हैं। साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक सख्ती भी बढ़ना स्वाभाविक है। इसलिए जिला प्रशासन की ओर से अब समस्त जन-मानस के लिए ये सुझाव दिया जा रहा है जिसका प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के लिए पालन करना और दूसरो को भी कराना आवश्यक हो गया है और विगत 2 माह से इसी सहयोग की बात बारंबार दोहराई जा रही है। देश, दुनिया, और अब अपने जिले में भी कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए नागरिकों को सावधान रहकर अपने जरूरी कार्य करना चाहिए। अभी लांकडाउन-3 चल रहा है जिसके बढ़ने की उम्मीद है। नागरिकों को चाहिए कि कोरोना से बचने के बताए गये उपयों को अपनाकर स्वयं को सुरक्षित करें। इसमें एक उपाय रोज सुबह आयुर्वेदिक औषधि का काढ़ा पीना है। यह गर्म काढ़ा पीकर नागरिक अपनी रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ा सकते है। दूसरा नागरिकों को आपस में 2 मीटर की शारीरिक दूरी बनाकर अपने कार्य करना है। नागरिक भीड़-भाड़ और बाजार की दुकानों पर इस नियम का पालन करके कोरोना संक्रमित होने से बच सकते हैं। तीसरा उपाय लांकडाउन के चलते ज्यादा समय घर पर बिताकर स्वयं को सुरक्षित करना है। नागरिक तीसरे उपाय का पालन करके शासन-प्रशासन को बहुत बड़ा सहयोग दे सकते हैं। सभी परिवार कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावाधान रह कर कार्य करें जैसे बाजार से लाए गए पैकेट, थैले को स्वच्छ करने के बाद घर के अंदर प्रवेश करें इसी प्रकार सब्जियों को कुछ देर के लिए गुनगुने या नमक घोल कर तैयार किए गए पानी में डूबाए फिर अच्छी तरह से साफ करने के बाद उपयोग में लाएं। वर्तमान परिस्थितियों को सामान्य होने में लंबा समय लगेगा इसलिए सभी जिला वासियों से आग्रह है कि सावधान रहकर अपने जरूरी कार्य करने की आदत बना लें।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 12 मई तक 36245 सदस्यों की स्क्रीनिग की जा चुकी है। 217 सेम्पल की जांच हुई है जिसमें से जिले में 1 कोरोना पांजिटिव व्यक्ति पाया गया है।
News TOP Footer