सीधी में कोरोना का पहला केस; कोल्हुडीह के के बंसबहोर साकेत मिले कोरोना पाजिटिव –

0 145
Main Ad1

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी जिले के ग्राम कोल्हूडीह के निवासी श्री वंशबहोर साकेत कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। श्री साकेत 8 मई को मुंबई से सीधी वापस आए हैं और सीधे ही अपने घर चले गए थे। ग्राम वासियों की सूचना के आधार पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा तत्काल 9 मई उनके घर पर पहुँचकर जाँच की गयी। कोरोना संदिग्ध होने के कारण उन्हें संस्थागत क्वारेंटाईन करते हुए उनकी कोविड.19 की सैंपलिंग की गईए 11 मई को प्राप्त जाँच रिपोर्ट के आधार पर वे कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि होते ही उन्हें रात में ही क्वॉरंटीन केंद्र से नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है। मरीज़ का स्वास्थ्य सामान्य है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु कार्यवाही की जा रही है। ग्राम कोल्हूडीह को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। मरीज़ के प्राथमिक एवं द्वितीयक संपर्क व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त कर प्रोटोकाल के अनुसार समस्त कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। जिले के ग्राम कोल्हूडीह में कोरोना संक्रमित मरीज के पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा आदेश जारी कर संक्रमित मरीज के घर को एपीसेंटर घोषित करते हुये इस पर से व्यवहारिक दूरी के क्षेत्र को कंटेनमेन्ट एरिया घोषित किया गया है । कंटेनमेन्ट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। गठित दलों के द्वारा घर-घर सर्वे किया जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। एंट्री एग्जिट प्वाईन्ट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत् स्क्रीनिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री चैधरी ने उक्त क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

 

NTV India news

Main Ad1

खबर जरा हट कर….

News TOP Footer