सावधान सीधी जिले में भी आ गया करोना पाजिटिव मरीज

सीधी : धर्मेन्द्र : विश्व भर में फैली कोरोना महामारी बीमारी ने पूरे विश्व में लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है को रोना महामारी ने पूरी दुनिया में 40 लाख से भी ऊपर लोगों को संक्रमित और बीमार कर दिया है इतना नहीं इस बीमारी से 2 लाख से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है दुर्भाग्य से इस महामारी का प्रवेश भारत में भी हो चुका है और इस बीमारी की चपेट में भारत के कई राज्यों जिनमें पंजाब राजस्थान गुजरात मुंबई महाराष्ट्र केरल तमिलनाडु भी आ चुके हैं जिनमें से मुंबई अहमदाबाद सूरत इंदौर भोपाल उज्जैन जैसे जिलों में इस बीमारी का कहर बरपा हुआ है अकेले मध्यप्रदेश में 3 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना पाजटिव हैं जिनमें से 2 सौ से ज्यादा मरीजों की मौत भी हो चुकी है इस महामारी के दौरान सीधी जिला इस बीमारी से अब तक अछूता था इस जिले के लोगों ने बड़ी एहतियात और सावधानी बरतते हुए लाक डाउन के कठोर नियमों का पालन करते हुए 50 दिन अपने घरों में रहकर गुजारे हैं लेकिन समय परिवर्तन के साथ ग्रीन जोन होने की वजह से अब इस जिले को कोरोना नाम की बीमारी का पहला मरीज उपहार के तौर पर मिला है वह भी इस वजह से के इस जिले के प्रवासी श्रमिक जो अन्य प्रदेशों में थे वहां से उनको यहां आने दिया गया जिनमें जिसकी वजह से वह इस बीमारी को अपने साथ उपहार के रूप में लेकर आए हैं और जिले के लोगों का जीवन संकट में डाल दिया है 11 मई की देर रात सीधी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब कमर्जी थाने के ग्राम कोल्हू डीह निवासी वंश बहोर साकेत जो कि मुंबई से लौटकर आया था जिला प्रशासन द्वारा उसके कराए गए करोना टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आ गई उक्त उक्त व्यक्ति कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब लोगों की सांसे ऊपर नीचे होने लगी है जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीधी जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव वंश बहोर साकेत गत दिवस ई मुंबई से आया था जो जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम कोलू डीह का निवासी वंश बहोर साकेत बताया जाता है । बताया जाता है कि वंश बहोर साकेत 8 मई को मुंबई से सीधी आए थे और वह सीधी आते ही सीधे अपने घर चले गए थे लोगों की सूचना के बाद उनका मेडिकल टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है गंभीर बात यह है कि बिना सूचना अपने घर पहुंचे वंश बहोर साकेेेत अब अपने घर और गांव में कितने लोगों को संक्रमित कर दिया होगा यह चिंता की और गहन जांच की बात है जो प्रशासन को अब करनी होगी । सीधी जिले में इस तरह से ना जाने कितने और श्रमिक आए हुए हैं जो बिना बताए अपने घरों में पहुंच गए हैं और जाने अनजाने में अब वह इस बीमारी को बांट रहे होंगे सीधी जिले और सीधी शहर की जनता को अब सावधान होना चाहिए क्योंकि कोरोना ने सीधी जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है ऋषि मुनि तपस्वी और इस जिले मे कठिन मुसीबत झेल कर ग्रीन जोन बनाए रखने वाली जनता के साथ कुठाराघात हो गया है कोरोना कैरियर की तरह सीधी जिले में पहुंचा कोरोना मरीज उस नीति पर तमाचा है जो ग्रीन जिलों को रेड जोन में तब्दील कर रहे हैं और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा आने वाले दिनों में अब सीधी की जनता को अपना जीवन और अपने परिवार का जीवन बचाने के लिए कठोर तपस्या और विशेष सावधानी बरतने के साथ अपनी घूमने फिरने की अनावश्यक आजादी पर लगाम लगा देना चाहिए क्योंकि इस बीमारी की कोई दवा तक नहीं बनी है इसलिए लोग अब ईश्वर के रहमों करम और शासन प्रशासन के नियमों के अधीन होकर अपना जीवन बचाएं NTV India news के लिए धर्मेद्र की रिपोर्ट।
सीधी