बिना मतलब सड़कों पर तफरी करने वाले लोग खड़ा कर सकते हैं कोई बड़ा संकट –


लाक डाउन के खत्म होने की 17 मई की तारीख जैसे.जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे.वैसे सीधी शहर के लोगों का उतावलापन बढ़ता ही जा रहा है इतना ही नहीं लोग लाक डाउन को लेकर लापरवाही भी बरतने लगे हैं हालात यह हो गए हैं कि लाक डाउन में दी जा रही छूट के खत्म होने के बाद लोग अप शहर की सड़कों पर तफरी करने निकलने लगे हैं उनको अब चेकप्वाइंट पर तैनात पुलिस बल का भी कोई खौफ या डर नहीं लगता ऐसा ही नजारा 10 मई की शाम को सिटी हलचल को देखने को मिला सिटी हलचल में देखा कि शहर में देर शाम लॉक डाउन के दौरान लोग ज्यादा संख्या में पैदल और मोटरसाइकिल पर निकल रहे हैं और उन्हें किसी बात का कोई खौफ नहीं है ऐसा भी नहीं हो कि कहीं से यह महसूस हो कि वह किसी अति आवश्यक काम से निकले उनका अंदाज बता रहा था कि अनेक लोग तफरी करने वाले ही थे इतना ही नहीं सड़कों पर बच्चे भी निकल कर खेलते नजर आ रहे थे लॉक डाउन अभी 17 मई तक चलेगा लेकिन जिस तरह की लापरवाही सीधी शहर में लोगों को द्वारा की जा रही है कहीं वह लोगों के लिए मुसीबत ना बन जाए क्योंकि हजारों की संख्या में लोग बड़े शहरों से वापस आ रहे हैं ऐसे में लोगों की इस तरह की लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए इसलिए जिला और पुलिस प्रशासन को भी चाहिए की लॉक डाउन के दौरान लोगो को दी गई छूट के बाद लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराया जाय।
NTV India news

खबरें ज़रा हट कर..!
