इस गम्भीर समय में भी लोग हड़प रहे है गरीबों की मजदूरी : कुकुडीझर सीधी का मामला –

0 194
Main Ad1

सीधी जिला कोतवाली अंतर्गत लगने वाले ग्राम कुकड़ीझर में लाक डाउन के दौरान एक गरीब मजदूर से ठेके पर मजबूरी करा कर उसकी मजदूरि हड़पने का मामला सामने आया है पीडि़त फरियादी ने 8 मई को सिटी हलचल से अपनी फरियाद करते हुए बताया कि लाक डाउन प्रारंभ होने के बाद उसके गांव कुकड़ीझर के निवासी रामलाल ने उसे अपने घर की पुताई के लिए ₹15 हजार रूपए में मजदूरि में ठेका दिया और जब उसने काम पूरा कर दिया तो उसने उस दरमियान उसे 45 सौ रुपए उसे दिए शेष मजदूरी मांगने पर वह आनाकानी करने लगा और फिर तलवार लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया किसी कदर वह अपनी जान बचाकर भागा और जिला कोतवाली में आकर अपनी फरियाद दर्ज कराई और कोतवाली पुलिस से अपनी मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है फरियादी की रिपोर्ट पर जिला कोतवाली ने हालांकि 155 के तहत मामला दर्ज किया है लेकिन इस गंभीर परिस्थिति में जब लोगों के पास रोजगार नहीं है खाने को नहीं है ऐसी स्थिति में जिला कोतवाली पुलिस को चाहिए कि फरियादी के साथ न्याय करते हुए इसकी जांच पड़ताल करके उसे उसकी शेष मजदूरी दिलाने का प्रयास करना चाहिए जिससे फरियादी को न्याय मिल सके।

 

Ntv india news

Main Ad1

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer