रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर


सीधी
लॉक डाउन में ढ़ील बरतते ही दुर्घटनाएं फिर से शुरु हो गई हैं। जिले के बहरी थाना अंतर्गत हनुमाना रोड पर एक रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है जिसमें बाइक सवार की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार बहरी तहसील अंतर्गत गजरहा निवासी लाला रावत हनुमाना मार्ग पर कल गुरुवार की शाम तकरीबन 5 बजे अपने बाइक से जा रहा था जहां सामने से आ रहे हाईवा क्रमांक एमपी 53 एचए 2124 ने जोरदार टक्कर मार दी।
पांव की उंगली कटी सिर, पैर में चोट

ठोकर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक के दाहिने हाथ की उंगली कट गई तथा उसके सिर एवं पैर में बेहद गंभीर चोटें आने से सड़क पर ही काफी कुछ खून बह गया। आनन-फानन में घायल को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं हाईवा को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।
