नाबालिग ने मकान मालिक के बेटों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, किशोरी के बार-बार बयान बदलने से मामला हुआ संदिग्ध

0 314
Main Ad1

सीधी
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एक 14 वर्षीय किशोरी ने अपने मकान मालिक के दो बेटों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि पीड़ित नाबालिग द्वारा पूछताछ के दौरान पुलिस को बार-बार नए-नए बयान दिए जा रहे हैं जिससे पूरा मामला ही संदिग्ध हो गया है।

क्या है पूरा मामला

Main Ad1

किशोरी के परिजनों द्वारा सिटी कोतवाली में दिए शिकायती आवेदन के अनुसार बताया गया कि बीते 4 मई को दोपहर 3 बजे पीड़ित मासूम के परिजन अपने बीमार मां को देखने के लिए कोठार जा गए थे कि रास्ते में छोटे बेटे का फोन आया कि पापा कमरे में दीदी नहीं है, पीड़ित के द्वारा बताया गया कि मैं आधे रास्ते से लौटकर अपने घर वापस लौट रहा था कि दोबारा मेरे बच्चे का फोन आया और बताया गया कि मकान मालिक के कमरे से मकान मालिक के लड़कों ने दीदी को जबरदस्ती कमरे के बाहर फेंक दिया है जिसमें दीदी बहुत रो रही है। परिजनों के घर पहुंचने पर पीड़ित मासूम ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई।

इनका कहना है

महिला उपनिरीक्षक के पूछताछ के दौरान पीड़िता बार-बार अपना बयान बदल रही है जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी के बारे में उसके संबंधितों तथा स्कूल स्टाफ से भी जानकारियां हासिल की जा रही हैं जिसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देश पर में जो भी तथ्य सामने आएगा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेषमणि पटेल
टीआई
सिटी कोतवाली, सीधी

News TOP Footer