6 बसों में सवार मजदूरों का जत्था पहुंचा सीधी चमराडोल नाके में सभी का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण


सीधी | विभिन्न राज्यों में फंसे प्रदेश के मजदूरों को उनके घरों तक शासन स्तर से पहुंचाए जाने के क्रम में आज रविवार दोपहर 2 मजदूरों का जत्था 6 बसों से सूरत ( गुजरात) से सीधी शहडोल के बॉर्डर मझौली थाना क्षेत्र के चमराडोल नाके में पहुंचा।
चमराडोल चेकपोस्ट पर पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका परीक्षण किया गया तत्पश्चात सभी मजदूरों को उनके आवास तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई और निर्देश भी दिए गए की सभी मजदूर अपने घरों में क्वॉरेंटाइन के दायरे में रहेंगे।


3 बसों में 200 लोग थे सवार
आज कुल छह बसें आयी हैं लेकिन 3 बसों में मझौली क्षेत्र के लोग आए हैं जिनकी संख्या तकरीबन 200 के आसपास बताई गई है। वहीं अन्य तीन बसों में जिले के अन्य इलाकों के श्रमिक आए हैं जिन्हें इन बसों में ठूंस ठूंस कर भरकर वहां से भेजा गया था।
चिंता का विषय
जिला अस्पताल सीधी में भी दो बसों के आने की खबर है। जहां भी इन बसों में ठूंसठूंस कर श्रमिकों को बैठे देखा गया जिनकी स्क्रीनिंग की गई। इन बसों में सवार लोगों को देखकर यह आश्चर्य एवं चिंता का विषय रहा कि सोशल डिस्टेंसिंग तो छोड़िए एक बस में ही दो बसों के सवारी घुसेडकर भेजे गए थे। अन्य राज्य गुजरात से आए ऐसे श्रमिकों को देखकर मामले की संवेदनशीलता इस बात से बढ़ जाती है कि ये सीधी जिले के श्रमिक जो गुजरात जैसे कोरोना वायरस संक्रमण से गंभीर रूप से पीड़ित राज्य से आए हैं ऐसे में इनके अंदर संक्रमण की संभावनाओं पर प्रशासन के संवेदनशील कदम उठाए जाने की जरूरत है।
