अब गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं सुरा प्रेमी, बड़े पैमाने में बन रही देशी महुआ की शराब, अमिलिया पुलिस ने पकड़ा जखीरा

0 262
Main Ad1

सीधी
कोरोना वायरस जैसे भयंकर संक्रमण के बढ़ने के चलते एवं लाक डाउन होने के कारण देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें सील करा दी गई थीं। जिसके कारण नशे के आदी शराबी गावों की तरफ पलायन करने लगे हैं।
लाकडाउन की वजह से कच्ची शराब की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है की अब ये 200 रुपए लीटर बिक रही है।
ऐसे ही सामने आए मामलों को लेकर अमिलिया थाना प्रभारी दीपक सिंह ने गंभीरता से लेते हुए कल शनिवार को कई गांवों में अपने दल बल के साथ छापामार कार्यवाही की। जहां लगभग 30 से 40 लीटर महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही की गई। अमिलिया पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके के कच्ची शराब व्यापारियों में मचा हड़कंप है।

News TOP Footer