लॉक डाउन के निर्देशों के पालन से होगा कोरोना से बचाव: विश्वामित्र, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष जिला पंचायत ने गरीब जरूरत मंदों को वितरित की राशन सामग्री

सीधी
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन के दौरान विश्वामित्र पाठक पूर्व विधायक सिहावल एवं अजय कुमार पाठक जिला पंचायत अध्यक्ष सिंगरौली ने कई ग्रामों में भ्रमण कर गरीब, असहाय एवं समाज के कमजोर वर्गों के जरूरत मंदों को आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, हल्दी, तेल आदि खाद्य सामग्री के पैकेट एवं साबुन का वितरण किया ताकि कोई गरीब भूखा ना रहे एवं कोरोना से बचाव हो सके।
संकट की इस घड़ी में हमेशा की तरह सच्चे सेवकों को अपने बीच पाकर जनमानस में अत्यंत खुशी दिखी।
श्री विश्वामित्र पाठक पूर्व विधायक सिहावल ने भ्रमण के दौरान उपस्थित जन समुदाय से सामाजिक दूरी की लक्षमण रेखा का पालन करने, मास्क/गमछा लगाने, सेनेटाइजर/साबुन से बार-बार हांथ धोने एवं अपने जिम्मेदारियों व कर्तव्यों का पालन करने की अपील की।
पूर्व विधायक ने आगे कहा कि आप सब की सतर्कता, प्रतिबद्धता लॉक डाउन के निर्देशों का पालन एवं आप सब के सहयोग से निश्चित ही कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त होगी।
कोरोना योद्धाओं के प्रयास एवं आप सब के सहयोग से हमारा जिला कोरोना संक्रमण से अभी तक मुक्त है इसी तरह निर्देशों एवं बचाव के तरीकों का कड़ाई से पालन करते रहेंगे तो हमारा क्षेत्र आगे भी संक्रमण मुक्त रहेगा।
