एडिशनल एसपी ने, व्यापारियों को दी समझाइस, सीधी सिंगरौली बॉर्डर पर पहुंचकर पुलिस आरक्षकों से ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी

सीधी
सीधी जिले के बहरी थाना में कल मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले ने पहुंचकर थाने का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी बहरी रामसिंह व पुलिस विभाग के कर्मचारियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान एएसपी ने कहा कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अपने अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी और सजगता के साथ पालन करें, लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें और जहां जरूरत पड़े तो सख्ती भी दिखाएं।
थाने का निरीक्षण करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जो आरक्षक सीधी सिंगरौली के बॉर्डर पर 24 घंटे दिन रात अपनी सेवा दे रहे उन आरक्षकों से मिलने पहुंची उन्होंने पुलिस आरक्षकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कहा है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें एवं अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्णनिष्ठा भाव से कार्य करें। बॉर्डर पर आने जाने वाले लोगों को रोके और पूछे कि आप किस आवश्यक कार्य से निकले हैं सही एवं उचित कारण होने पर उन्हें परेशान न किया जाए। अगर ऐसा कोई व्यक्ति मिलता है जो घूमने व बिना कारण से निकला हो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही हो।
सीधी सिंगरौली बॉर्डर का निरीक्षण करने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बहरी बाजार पहुंचकर व्यापारियों व ग्राहकों से बातचीत कर समझाइश दी कि पूर्णता लॉक डाउन का पालन करें ग्राहकों से समाजिक दूरियों का भी पालन कराएं।
बहरी बाजार का भ्रमण करने के बाद एएसपी अंजू लता पटले ने छात्रावास पतुलखी पहुंचकर कोरनटाइम किए गये मजदूरों व लोगों से उनके स्वास्थ व खाने पीने की जानकारी ली।
